PRATAPGARH NEWS: अलग अलग मुकदमो मे वांछित चल रहे पांच आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। लालगंज कोतवाली के दरोगा धु्रव सिंह, बनवारी लाल पाल, भुवाल सिंह ने गुरूवार को सुबह अलग अलग कार्रवाई करते हुए वांछित जलेशरगंज निवासी छेदीलाल पुत्र लक्ष्मण केसरवानी, मोठिन निवासी राजकरन पटेल पुत्र गुरूदीन पटेल, मेढ़ावां निवासी गुलाब सिंह पुत्र स्व0 शीतलाबक्श सिंह, भगौतीगंज निवासी जगन्नाथ पाण्डेय पुत्र लक्ष्मी नारायण पाण्डेय को गिरफ्तार किया। वही लीलापुर थाने के दरोगा दीपक कुमार यादव ने गश्त के दौरान वांछित गहिरी निवासी विजयराज वर्मा पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गए वांछितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गयी है।







