SONBADHR NEWS: (राम अनुज धर द्रिवेदी) अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद सोनभद्र के संगठन विस्तार एवं भावी कार्ययोजना को लेकर छपका स्थित एक सभागार में परिजनों की एक महत्वपूर्ण सृजन बैठक आयोजित की गई। वाराणसी के उप जोन समन्वयक रमाशंकर द्विवेदी तथा उप जोन सहायक समन्वयक शेषनाथ श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस गोष्ठी में संगठन के नए जिला प्रमुख के नाम पर सहमति बनी। बैठक में प्रस्तावक रामनाथ प्रजापति ने पूर्व जिला समन्वयक स्वर्गीय राजकुमार “तरुण” के दुःखद निधन के पश्चात रिक्त हुए पद पर पूर्व उप जिला समन्वयक अरविंद सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभागार में मौजूद अखिल विश्व गायत्री परिवार सोनभद्र के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि से मेज थपथपाकर अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। अरविंद सिंह को नया जिला समन्वयक मनोनीत किए जाने के बाद उपस्थित गायत्री परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर नव-मनोनीत जिला समन्वयक अरविंद सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और समाज निर्माण के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अवध बिहारी, शेषनाथ श्रीवास्तव, रमाशंकर द्विवेदी, सरिता जायसवाल, शैल चौरसिया, गीता गुप्ता, शिव शंकर कुशवाहा, देवनाथ सिंह मौर्य, महेश प्रसाद, वासुदेव सिंह यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता (बालाजी), प्रेम शंकर मौर्य, राम जी मौर्य, प्रकाश केशरी, गोविंद जी, रामदास कुशवाहा, लवकुश गुप्ता, इंद्रमणि देवी, रमेश प्रसाद, रामनाथ प्रजापति, निर्मला देवी, ललित सिंह, शालिनी जायसवाल, शशिकला श्रीवास्तव, रानी गुप्ता, योगेश्वरी चौधरी, पन्नालाल, शिवकुमार, प्रज्ञा अग्रहरि, गोपाल प्रसाद अग्रहरी, अरुण कुमार शास्त्री तथा शकुंतला देवी सहित जनपद भर से आए गायत्री परिवार के दर्जनों सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।







