Home उत्तर प्रदेश अमरूद,आम,सागौन,महोगनी सहित अनेक पौधों की विभिन्न किस्मों का रोपण किया

अमरूद,आम,सागौन,महोगनी सहित अनेक पौधों की विभिन्न किस्मों का रोपण किया

JHANSI NEWS: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय  के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय की अध्यक्षता एवं प्रकाश  के मुख्य आथित्य में एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव/ परीक्षा नियंत्रक  राजबहादुर तथा वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के विशिष्ट आतिथ्य और कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक  प्रोफेसर आर.के.सैनी की  उपस्थिति  में जैविक कृषि प्रक्षेत्र करगुवां में अतिथियों के कर कमलों द्वारा बृहद वृक्षारोपण किया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक एवं मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर आरके सैनी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सभी का स्वागत किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में शासन की मंशानुरूप अमरूद, आम, सागौन, महोगनी सहित अनेक पौधों की विभिन्न बेहतरीन किस्मों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा वृक्षारोपण के लिए नामित नोडल अधिकारी आदरणीय प्रोफेसर विनीत कुमार, कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षणिक समन्वयक डॉ. जे.के.बबेले, विश्वविद्यालय के सह आचार्य  डॉ.संजीव श्रीवास्तव, डॉ.अनुपम व्यास (सह आचार्य), डॉ.विजय यादव (सह आचार्य), वृक्षारोपण के उपनोडल अधिकारी डॉ हरपाल सिंह, डॉ अवनीश कुमार के साथ कृषि विज्ञान संस्थान के शिक्षक  डॉ.ए.के.भारती, डॉ.महीपत यादव, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अभिषेक चौधरी, डॉ. दिलीप गुप्ता,  डॉ.नवीन कुमार, डॉ.अल्का श्रीवास्तव, डॉ मौसमी सैय्यद, नीतिराज करौटिया, डॉ.अनुराग दुबे, आशीष तिवारी  सहित कृषि विज्ञान संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षणिक  समन्वयक  डॉक्टर जितेंद्र कुमार बबेले द्वारा किया गया।