KAUSHAMBI NEWS: उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) टेनशाह आलमाबाद, मंझनपुर कौशाम्बी में अभिभावक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, नियमित उपस्थिति एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। बैठक के दौरान प्रधानाध्यापक शेष कुमार दुबे द्वारा निम्न प्रमुख गतिविधियाँ एवं विषयों पर चर्चा की गई— घर पर लर्निंग कॉर्नर स्थापित करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। बच्चों के अध्ययन में सहयोग करने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों को विद्यालय के सहयोग तथा अपने बच्चों के अध्ययन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित/सम्मानित किया गया। अच्छी उपस्थिति, बेहतर लर्निंग परिणाम एवं अन्य उपलब्धियों वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों का सराहना एवं सम्मान किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड एवं शैक्षणिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा किया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों की अनुपस्थिति एवं बैठक में रुचि की कमी जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद शाहिद अली ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक सफलता के लिए विद्यालय और अभिभावकों का आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति एवं सीखने की गतिविधियों में निरंतर सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर शिक्षक सोनू सिंह यादव , वर्षा सोनकर ,विनीत कुमार , श्रीचन्द्र सहित सभी शिक्षक , रसोइया एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे ।







