Home उत्तर प्रदेश अभिभावक बच्चों की समस्या सुन उसका करें समाधान — पंकज जायसवाल

अभिभावक बच्चों की समस्या सुन उसका करें समाधान — पंकज जायसवाल

8
0

आर्य कन्या डिग्री कालेज में शिक्षक – अभिभावक सम्मेलन का हुआ आयोजन
प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कालेज में शिक्षक – अभिभावक सम्मेलन का आयोजन आज किया गया।  प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने स्वागत भाषण किया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने अभिभावकों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों को समय देना चाहिए और उनकी समस्या के समाधान के लिए उपस्थित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जितने लोग भी यहां आए हैं, निश्चित रूप से आप सब जिम्मेदार लोग हैं और आपके बच्चे भी आपका नाम रोशन करेंगे।   इस सम्मेलन में आए हुए अभिभावकों ने उपयोगी सुझाव भी दिए, अधिकांश संख्या में अभिभावकों ने महाविद्यालय की प्रशंसा की और कहा कि यह महाविद्यालय संस्कार की शाला है। हमें गर्व है कि हमारे बच्चियां इस महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। सभी का स्वागत प्राचार्य प्रो अर्चना पाठक ने तथा संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ रंजना त्रिपाठी, डॉ निशा खन्ना, डॉ प्रियंका, डॉ शशी, डॉ अनुपमा सिंह तथा लेफ्टिनेंट डॉ दीपशिखा पाण्डेय ने किया।  धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशि कुमारी ने किया। कार्यक्रम में प्रो इभा सिरोठिया, प्रो नीलांजना जैन, प्रो अंजू श्रीवास्तव, डॉ सुधा सिंह तथा अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहें।