JALAUN NEWS: जनपद में ओवर रेट शराब बेचने वाले ठेको पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। विगत माह विभाग ने शराब के पांच ठेका संचालकों पर कार्यवाही की है। इन सभी शराब के ठेकों पर 75-75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आबकारी अधिकारी का साफ कहना है कि आगे भी यदि इस तरह की शिकायतें मिलती हैं तो शराब ठेका पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। आबकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ जगह मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई इनमें देसी शराब का ठेका मुसमरिया, देसी शराब ठेका बैरई, देसी शराब ठेका निनावली, देसी शराब ठेका रेढर रोड, कंपोजिट शॉप दमरास पर 75- 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा से ओवर रेटिंग पाई गई तो दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा और यदि फिर भी ना माने तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।







