खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सिक्किम दौरा रद्द करना पड़ा। इस वजह से पीएम मोदी सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए गंगटोक नहीं जा पाए। इसके बजाय उन्होंने बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सिक्किम के लोगों को संबोधित किया।






