Home उत्तर प्रदेश अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वार सेवानिवृत्त होने वाले 7 अधि0/कर्म0गण को दी...

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वार सेवानिवृत्त होने वाले 7 अधि0/कर्म0गण को दी गयी विदाई

PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को जनपद में नियुक्त प्रतिसार निरीक्षक सोमदत्त शुक्ला, निरीक्षक विजेन्द्र सिंह यादव, उ0नि0 रामबचन, उ0नि0 राजनाथ सिंह यादव, उ0नि0 चन्द्रमा राम, ऊर्दू अनुवादक नसीरुद्दीन, मु0आरक्षी गजेन्द्र सिंह को उनकी अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल द्वारा उनको उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शॉल प्रदान किया गया एवं उपहार देकर विदाई दी गई तथा आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही वर्तमान समय में चल रहे फोन कॉल अथवा ऑनलाइन साइबर ठगी जैसे- फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर अथवा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी बनकर रिटायर्ड पुलिस अधि0/ कर्म0गण को पेंशन प्रपत्र पूरा न होने बात कहकर पेंशन रोकने की बात कहकर उनसे पूरी जानकारी व ओटीपी आदि पूंछकर ठगी करने वालों से सावधान रहने व इस प्रकार के फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया। जिससे किसी के साथ कोई साइबर ठगी न हो सके।