Home Blog अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

KUSHINAGAR NEWS: अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ जनगणना कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में जनगणना कार्यों को सुचारू, सरल एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियो अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कार्यरत प्रगणक एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे मकान गणना कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करें। जिन क्षेत्रों में कार्य की प्रगति धीमी पाई जाएगी, वहां विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान कर कार्य में गति लाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निरंतर चार्ज अधिकारियों के संपर्क में रहकर बेहतर कार्य रणनीति तैयार करें, जिससे जनपद को जनगणना कार्यों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हो सके। साथ ही जनगणना कर्मियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यकतानुसार पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराने हेतु जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों को निर्देशित करते हुए आवश्यक पत्र जारी किया जाए।