Home उत्तर प्रदेश अपराधियों का महिमामंडन स्वीकार्य नहीं, समाज का भला करने के बजाय,उल्टे प्रशासन...

अपराधियों का महिमामंडन स्वीकार्य नहीं, समाज का भला करने के बजाय,उल्टे प्रशासन के हर कार्य में रोड़े डाल रहे सपाई

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द पांडेय) विगत दिनों पड़री थाना क्षेत्र के तोसवां गांव में राजेश उपाध्याय नाम के एक  दुर्दान्त अपराधी असलहा तस्कर के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी पर जिस तरह की गन्दी राजनीति की जा रही है, उससे समूचे क्षेत्र में उबाल है और लोगों ने ऐसे राजनीतिक दलों पर करारा तमाचा जड़ते हुए अपनी सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है। समाज के एक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रंबधक व वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर दूबे ने कहा हर हाल में ऐसे दुर्दान्त अपराधियों का समूलनाश होना अति आवश्यक हैं। वरना समाज का जीना मुश्किल हो जाएगा। जिस अपराधी के ऊपर जी.आर.पी मीरजापुर में पांच मुकदमे चोरी व माल बरामद के दर्ज हो, पड़री थाने में आयुध अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हो, कछवां थाने में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत हो, जिसकी शोहरतें आम ऐसी हो कि उससे पूरा क्षेत्र आतंकित हो, जो गांव क्षेत्र के नवयुवकों को अपने असलहा तस्करी के जाल में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद कर रहा हो, क्या ऐसा व्यक्ति कोई साधारण अपराधी हो सकता हैं । जिसकी गिरफ्तारी पर राजनीतिक दल व तथाकथित यूट्यूबर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं । यह समझ से परे हैं । ऐसे अपराधियों का भयमुक्त वातारण बनाने के लिए उनका सफाया होना अति आवश्यक है, वरना लोगों का पुलिस और प्रशासन से जनता का विश्वाश उठ जाने का खतरा मंडराने लगेगा। पुलिस की इस निष्पक्ष कार्यशैली पर पूरा समाज शासन व प्रशासन के साथ खड़ा है।
भाजपा के पहाड़ी मण्डल अध्यक्ष अशोक मौर्या व पूर्व मण्डल अध्यक्ष  राजेश सोनकर ने कहा अपराधियों, आतताईयों, असमाजिक तत्वों के लिए भाजपा सरकार में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ” न जिएंगे न जीने देंगे” की तर्ज पर चलने वाले अपराधियों को पाताल से खींचकर हमारी सरकार उनको, उनकी असल जगह पहुंचा रही है। जिससे पूरा समाज शांति व सुखमय की अनुभूति कर रहा है। यही कारण है कि जनपद के गुमनामी राजनीति दल व पीत पत्रकारिता करने वाले इधर उधर का डिजिटल ‘ऐप’ बनाकर हायतौबा मचा रहे हैं, और बेशर्मी यह कि ‘ खबर’ न चलाने की एवज में अधिकारियों से अवैध धन मांगना, उनको ब्लैकमेलिंग करना, उनका भयादोहन करने पर उतर आए है । जो जनपद के प्रतिष्ठित पत्रकारों की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ हैं, जो तत्काल बंद होना चाहिए। जिला भाजपा अध्यक्ष शशिभूषण सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता व पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय ने कहा ‘अपराधी, अपराधी होता है और वह पूरे समाज का नासूर होता है। अपराधियों को संरक्षण देने वाला खुद कानून की नज़र में सबसे बड़ा दुर्दान्त अपराधी माना गया है। ऐसे में अपराधियों का सख्ती से दमन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा, अपराधियों का महिमामण्डन व उन्हें फूल मालाओं से लादकर, उन्हें पल्लवित पोषित कर उनके आतंक का लाभ लेने के कार्य ‘वोट’ के समय विपक्षी दल करते है। जिनका अब सफाया हो रहा है जिससे उन्हें पसीना आने लगा है, वे बौखला गए है, और उनकी रात की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। क्षेत्र के एक वरिष्ठ व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो लोग ऐसे अपराधी को दूध का धुला बता रहे है, उन्हें पता होना चाहिए कि उक्त गिरोह सिर्फ असलहा तस्करी ही नहीं नकली करेंसी का अवैध कारोबार भी बड़े पैमाने पर करता है। तथा इनके पास पुलिस की वर्दी व सेना की वर्दी भी मौजूद हैं । जिसे पहनकर यह गिरोह नागालैंड से गांजा ले आता है, जिसकी सप्लाई क्षेत्र में बेरोक-टोक की जाती है। उक्त गिरोह की पूरी तरह से कमर तोड़ने के लिए पूरी गिरोह की सख्त निगरानी अति आवश्यक है।