राजकीय महाविद्यालय बरकी में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए हुआ परामर्श सत्र का आयोजन
BHADOHI NEWS: राजकीय महाविद्यालय बरकी, सेवापुरी में नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के मध्य परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ.श्वेता सिंह ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर विगत 19 मार्च से मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण का शुभारंभ संपूर्ण प्रदेश में हो गया है। इस दौरान डॉ.सिंह ने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, भाषण, काव्य पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता, स्वास्थ्य संबंधी शिविर, पुलिस पाठशाला, योग एवं प्राणायाम संबंधी सत्र, छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास एवं साइबर सुरक्षा विषयक व्याख्यान का आयोजन होना है। इसी के अंतर्गत आज छात्र-छात्राओं के मध्य उनकी व्यक्तिगत शारीरिक मानसिक और वित्तीय समस्याओं से संबंधित परामर्श सत्र आयोजित किया गया है। जिसमें छात्राओं साक्षी बिंद, मानसी यादव, अर्चना यादव, आंचल सृष्टि आर्या, शिवानी केसरी आदि ने अपने प्रश्न पूछे और उनका निराकरण भी किया गया। डॉ.श्वेता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय स्तर पर गठित महिला हेल्पडेस्क और छात्रा शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर बोलने की बात की और कहा कि कोई भी परेशानी होने पर सर्वप्रथम वीमन पावरलाइन नंबर 1090,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, अन्य हेल्पलाइन नंबर 181 और 108 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और अपनी बात बिना डरे पहले अपने परिवार में और महाविद्यालय में संबंधित महिला हेल्पडेस्क को जरूर बताएं। आई समस्याओं को अलग-अलग विभागों जैसे स्वास्थ्यविभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग से सहायता लेकर दूर करने की कोशिश की जाएगी। मिशन शक्ति सह-प्रभारी डॉ आकांक्षा सिंह ने परामर्श सत्र में सहभागिता करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर डॉ.शिवमंगल यादव, डॉ.ओमप्रकाश वर्मा, डॉ.अनुज कुमार सिंह, डॉ.चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ.धर्मेंद्र यादव आदि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी संजय कुमार, अखिलेश कुमार उपाध्याय व उषा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







