Home उत्तर प्रदेश अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय)  पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान व वाहनों की चोरी एवं बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं. उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना राजगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।  बुधवार को थाना राजगढ़ पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर शक्तेशगढ़ रोड़ पर स्थिति निर्माणाधीन चिड़ियाघर के बाउण्ड्री के अन्दर से 04 नफर अभियुक्तों 1. अशोक कुमार पुत्र पप्पू भारती निवासी हिन्दुआरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र, 2. रवि कुमार पुत्र जमुनाराम निवासी सिरिहिरा थाना चांद जनपद कैमूर भभूआ बिहार, 3. रविन्दर राम पुत्र सागर निवासी ग्राम अलिपुर थाना चांद जनपद कैमूर भभूआ बिहार व 4. रामकेश उर्फ नसुड़ी पुत्र रामदुलार निवासी निकरिका चूडिहवा बस्ती थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 07 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-115/2026 धारा 35,303(2),317(2),317(4) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा जा रहा है ।  गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो । मोटर साइकिलों को बेच कर जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है ।