Home उत्तर प्रदेश अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से हुए...

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

सीएचसी कोरांव पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल किया गया रेफर

PRAYAGRAJ NEWS:  कोरांव थाना क्षेत्र के बैठकवा गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज पैतिहा, कोरांव निवासी अजय कुमार (26) पुत्र गुलाब शंकर और अभिमन्यु (20) पुत्र प्रेम शंकर किसी काम से बैठकवा गए थे। वापस लौटते समय देसी शराब की दुकान के आगे और राजकीय इंटर कॉलेज बैठकवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के पेड़ से टकराने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव ले जाया गया। सीएचसी कोरांव के चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि अजय के शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि अभिमन्यु को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अजय की हालत नाजुक बताई जा रही है।