Home उत्तर प्रदेश अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान

अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों एवं मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान

KUSHINAGAR NEWS: सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अनाधिकृत/अनफिट स्कूली वाहनों, स्कूली बच्चों को ढोने वाले अन्य अवैध वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर/ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
सोमवार की कार्यवाही का विवरण
कुल 32 वाहनों का चालान किया गया। 03 वाहनों को थाना में निरुद्ध किया गया। कुल ₹2.61 लाख का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
स्कूली वाहनों पर विशेष कार्रवाई
स्कूल के नाम पंजीकृत एवं अन्य अनाधिकृत रूप से बच्चों को ढो रहे 11 वाहनों का चालान किया गया।
3 वाहनों को थाना रामकोला एवं कप्तानगंज में निरुद्ध किया गया।
मोटर साइकिलों पर कार्रवाई
कुल 10 मोटर साइकिलों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इनमें से 02 मोटर साइकिलों का मॉडिफाइड साइलेंसर/ध्वनि प्रदूषण के तहत चालान किया गया।
अनाधिकृत बसों पर कार्रवाई
बिहार से दिल्ली संचालित 02 अनाधिकृत बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
विद्यालयी वाहन अनुश्रवण पोर्टल पर कार्यवाही
शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों को ऑनबोर्ड करते हुए, स्कूली वाहनों का निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
विद्यालयों का विवरण
शपथ-पत्र एवं वाहनों का निरीक्षण विवरण UPISVMP पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु संबंधित विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है।
जनहित में अपील
अभिभावकगण एवं विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बच्चों के परिवहन हेतु केवल मानक एवं फिट वाहनों का ही उपयोग किया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।