BHADOHI NEWS: रविवार को नगर पंचायत घोसिया की अध्यक्ष बेबी एबरार ने जनता की समस्या को समझते हुए नगर पंचायत घोसिया में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए दो नए सबमर्सिबल पंपों का शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 3 में 5 एचपी सबमर्सिबल पंप की स्थापना 3,39,000 रुपये की लागत से की गई, जबकि वार्ड नंबर 13 में भी 5 एचपी सबमर्सिबल पंप की स्थापना 3,39,000 रुपये की लागत से की गई। नगर पंचायत घोसिया में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए अध्यक्ष नगर पंचायत ने 5-5 एचपी के दो समरसेबल का शिलान्यास किया। जनता की आग्रह पर अध्यक्ष ने इस समस्या को संज्ञान में लिया और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया। इस अवसर पर नगर की जनता ने अध्यक्ष पति का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर डेंगू चाय वाले दयाशंकर गौतम, हाजी इकबाल अहमद आदि लोग मौजूद रहे।







