Home उत्तर प्रदेश अधिकारों और सम्मान के लिए संसद से लेकर हर मंच पर आवाज...

अधिकारों और सम्मान के लिए संसद से लेकर हर मंच पर आवाज उठाता रहूंगा : बाबू सिंह कुशवाहा

लोकसभा में गूंजा प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा
JAUNPUR NEWS: लोकसभा में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा उठाकर अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। उनके इस प्रयास से प्रजापति समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष ने प्रजापति समाज की ओर से सांसद का आभार जताते हुए इसे समाज के उत्थान की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण, सकारात्मक एवं सार्थक कदम बताया है।
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने संसद में प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। यह मुद्दा उन्होंने चुनाव के दौरान प्रजापति समाज से किए गए वादे के तहत उठाया, जिसे लेकर समाज के लोगों में लंबे समय से अपेक्षा थी। प्रजापति महासभा जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट को दिए गए आश्वासन के अनुरूप सांसद ने इस विषय को लोकसभा में प्रस्तुत कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इस कदम से जौनपुर सहित पूरे प्रदेश के प्रजापति समाज में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके अधिकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सांसद ने कहा कि उन्होंने चुनाव के समय प्रजापति समाज से जो वादा किया था, उसे निभाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए मैं संसद से लेकर हर मंच पर आवाज उठाता रहूंगा। प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा पूरी मजबूती से रखा गया है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
प्रजापति समाज जौनपुर ने सांसद के इस प्रयास पर उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।