Home उत्तर प्रदेश अदलपुरा में जल निगम के पानी से सिंचाई का वीडियो वायरल

अदलपुरा में जल निगम के पानी से सिंचाई का वीडियो वायरल

MIRZAPUR NEWS: स्थानीय क्षेत्र के अदलपुरा आराजी लाइन सुल्तानपुर गांव में जल जीवन मिशन और जल निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर सरकारी पाइपलाइन से निकलने वाले पानी का उपयोग खेतों की सिंचाई और तालाब भरा जा रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक एक ओर गांव के कई परिवार पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी जलापूर्ति का पानी खेतों और तालाबों में बहाया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में नाराजगी बढ़ गई है और लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
उनका आरोप है कि प्रभावशाली लोगों द्वारा सरकारी पानी का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक और जल निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि सरकारी पानी का दुरुपयोग पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।वहीं, वायरल वीडियो की सत्यता और आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।