Home उत्तर प्रदेश अतुल सिंह ने आईईएस परीक्षा में पाई ऑल इंडिया 98 वीं रैंक

अतुल सिंह ने आईईएस परीक्षा में पाई ऑल इंडिया 98 वीं रैंक

गांव में मना जश्न का माहौल, लोगों ने पहनाया फूल-माला

FATEHPUR NEWS: जिले के धाता विकास खण्ड के घरवासीपुर गांव में आईईएस (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज) के परिणाम घोषित होने पर अतुल कुमार सिंह ने ऑल इंडिया में 98वीं रैंक हासिल कर गांव के साथ ही जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। पिता राकेश कुमार सिंह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हुए अपने बच्चे को इस मुकाम तक पहुंचाया है। अतुल कुमार सिंह के गांव पहुंचते ही पिता राकेश कुमार, माता कल्यानी सिंह व प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह व विनोद कुमार सिंह तथा अन्य परिवारजनों ने बेटे को फूल मालाओं से लाद दिया और उनको तिलक लगाकर मुंह मिठा कराया। उनकी इस अपार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव क्षेत्र में जश्न का माहौल है।