JHANSI NEWS: नगर निगम द्वारा श्री जी हास्पिटल से वीरांगना नगर मोड़ पर स्थित हास्पिटल्स एवं व्यापारिक संस्थानों द्वारा पुराने समय से रैम्प बना रखे थे जिसके कारण उक्त क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हुई जिस कारण उक्त स्थल पर हास्पिटल एवं व्यापारिक संस्थानों पर रैम्प के नीचे काफी अधिक मात्रा में सी0एण्ड डी0 वेस्ट जमा हुआ था जिस कारण जल भराव की स्थिति पैदा हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी अतिक्रमण/संयुक्त नगर आयुक्त द्वारा अतिक्रमण टीम के साथ जे0सी0बी0 के माध्यम से बड़े पैमानें पर अभियान चलाकर बनाये गये अतिक्रमित रैम्पों को तोड़ने की कार्यवाही की गयी तथा भरे हुए पानी को पम्प सेट के माध्यम से निकाला गया जिसका निरीक्षण नगर आयुक्त द्वारा भी किया गया। उक्त अभियान में वीरेन्द्र श्रीवास्तव, संयुक्त नगर आयुक्त/प्रभारी अतिक्रमण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 धीरेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय अतिक्रमण प्रभारी प्रदीप अग्निहोत्री, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन दल उपस्थित रहे।







