SIDHARTHNAGAR NEWS: शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के घुमची गाँव में गंगा राम के धान के खेत में एक लावारिस ड्रोन मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मु0अ0सं0- 86/2025 धारा 283, 289, 293 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों और पुलिस ने इस उड़ते हुए ड्रोन का पीछा किया। पीछा करने के दौरान, ड्रोन धान के खेत में गिर गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह ड्रोन कहाँ से आया है और किसका है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ड्रोन से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है, तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। इस घटना के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।







