घटना रविवार को रात कि बतायी जा रही है
BHADOHI NEWS: नगर के रजपुरा चैराहे पर स्थित शहीद चैक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना रविवार को रात के समय का होना बताया जा रहा है। इससे शहीद चैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) द्वारा नगर के रजपुरा चैराहे पर शहीद चैक की स्थापना की गई है। जिसको गोले आकार से घेरा गया है। शहीद चैक पर लाइटिंग की गई है। जहां पर एक बड़े आकार का तिरंगा झंडा लगाया गया है। शहीद चैक को पूरी तरह से सुसज्जित किया गया था। जो देखने में आकर्षक लगता है। रात के समय वहां पर कराएं गए लाइटिंग से इसकी खुबसूरती देखते बनती है। शहीद चैक के सुंदरीकरण के लिए बैंक तथा नगर पालिका परिषद द्वारा काफी काम कराया गया है। रविवार की रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने शहीद को टक्कर मारकर एक हिस्से को क्षतिपूर्ति कर दिया।
इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। कई बार अज्ञात वाहनों से शहीद चैक क्षतिग्रस्त हो चुका है। आस-पास के लोगों ने नगर पालिका परिषद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त शहीद चैक की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।







