PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में किशोर की मौत को लेकर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के समापुर गांव निवासी शिव बहादुर वर्मा पुत्र नरेश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस मार्च को सुबह करीब साढ़े सात बजे उसका आठ वर्षीय पुत्र रितिक साइकिल से घर की तरफ आ रहा था। आरोप है कि इसी बीच पीछे से आ रहे तेज गति के टैªक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे रितिक की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात टैªक्टर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।







