PRATAPGARH NEWS: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत को लेकर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के अझारा वार्ड निवासी शिवाकान्त मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस अगस्त को दिन में तीन बजे कोतवाली के रायपुर तियाई हाइवे के समीप अज्ञात कार ने उसके भाई रमाकान्त मिश्र के ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पीड़ित के भाई रमाकान्त की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही तथा गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। बतादे इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक रमाकान्त मिश्र के साथ उसमें बैठी सवारियों में से सांगीपुर थाना के डभियार निवासी भरतलाल सरोज की पत्नी रानी देवी तथा लालगंज कोतवाली के नयापुरवा निवासी उमेश प्रजापति के आठ वर्षीय पुत्र आदित्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।







