PRATAPGARH NEWS: साइबर अपराध के तहत विदेशी कम्पनी के नाम पर अज्ञात आरोपियों द्वारा पीड़ित से आनलाइन तीन लाख अट्ठाइस हजार रूपये की ठगी कर ली गयी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के शिवबक्स निवासी संदीप कुमार पुत्र स्व. रामखेलावन ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती अट्ठाइस जुलाई को दोपहर फेसबुक पर कनाडा फूड पैकिंग के नाम से एक विज्ञापन उसने देखा। तभी रिक्त पद के नाम पर अज्ञात साइबर अपराधियों ने बारी बारी से पीड़ित से लाखों रूपये की ठगी कर ली। काफी दिनों बाद कथित कंपनी से नौकरी न मिलती देख पीड़ित ने अपने भाई को आप बीती सुनाई। इसके बाद उसने साइबर सेल को आनलाइन शिकायत भेजी। तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है मामले की जांचकर खुलासा किया जायेगा।







