MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर अजय सोनकर को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। अजय सोनकर के मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और अजय सोनकर को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि अजय सोनकर के नगर अध्यक्ष बनने से मिर्जापुर में संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। अजय सोनकर लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और अनुसूचित वर्ग के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। बधाई देने वालों में सपा नेता संतोष गोयल, मेवा लाल प्रजापति, राममिलन यादव, शिवकुमार यादव, अब्दुल अजीज खान, आकाश सोनकर, अभय यादव, विशाल यादव और कृपा शंकर जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।








