Home उत्तर प्रदेश अजमेर से एचपीवी वैक्सीन का शुभारम्भ, फतेहपुर में देखा गया सीधा प्रसारण

अजमेर से एचपीवी वैक्सीन का शुभारम्भ, फतेहपुर में देखा गया सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री ने 16,886 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र हुआ वितरित

FATEHPUR NEWS:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में देखा व सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने राजस्थान राज्य के लिए लगभग 16,886 हजार करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। साथ ही करीब 22 हजार सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी तैयारियां पूर्ण करने, माइक्रोप्लान तैयार करने तथा ब्लॉक स्तर तक अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण कर उनके दायित्व तय करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरी ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों एवं बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए एच.पी.वी. वैक्सीनेशन के लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एसीएमओ, सीएमएस, एआरओ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।