Home उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर अनुरोध पत्र सौंपा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर अनुरोध पत्र सौंपा

पूर्व सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट की मांग किया

KUSHINAGAR NEWS: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान के क्रम में सोमवार को कुशीनगर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट देने के लिए प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित अनुरोध पत्र एडीएम न्यायिक प्रेम शंकर राय को दिया गया। सौंप गए अनुरोध पत्र में 23 अगस्त 2010 के पूर्व सेवारत शिक्षकों के टीईटी से छूट के लिए अनुरोध किया गया है।गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला व जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला के अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि देशभर के लाखों शिक्षकों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले 1 सितंबर 2025 के उच्चतम न्यायालय के टेट संबंधी निर्णय पर तत्काल हस्तक्षेप  किया जाए। आगे लिखा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार सभी सेवारत शिक्षकों के लिए उनकी नियुक्ति की तिथि चाहे जो भी रही हो शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट को अनिवार्य कर दिया गया है।इस निर्देश में देशभर के लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आजीविका को संकट में डाल दिया है। जबकि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई की अधिसूचना दिनांक 23 अगस्त 2010 के अंतर्गत स्पष्ट रूप से दो श्रेणियां विभाजित की गई थी। पहले में वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षक जिन्हें टीईटी से छूट दी गई थी और दूसरी वर्ष 2010 के बाद नियुक्त शिक्षक जिनके लिए एक निश्चित अवधि में टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया था।माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय में इस तथ्य को अनदेखा कर दिया गया है जिसके परिणाम स्वरुप 2010 से पूर्व वैद्य रूप से नियुक्त शिक्षकों की सेवा भी असुरक्षित हो गई है।इस निर्णय से देश भर में लगभग 20 लाख से अधिक शिक्षकगण चिंता व असमंजस की स्थिति में है।प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया गया है कि 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह आदेश लागू न किया जाए। वैध नियमों के अंतर्गत नियुक्त अनुभवी शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित की जाए। लाखों शिक्षकों को सेवा समाप्ति अथवा आजीविका संकट से बचाने हेतु आवश्यक नीतिगत अथवा विधायी कदम शीघ्र उठाए जाएं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने  मांग की है कि शिक्षकों के स्वाभिमान मान सम्मान की रक्षा हेतु प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेकर समाधान किया जाए।
इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय, महेश कर्णधार,  श्याम सुंदर तिवारी,उदय सिंह,रविंद्र नारायण पाण्डेय,सुनील सिंह, अनुराग पांडे कृष्ण कुमार त्रिपाठी, दिलीप सिंह,श्याम नाथ गोंड,राजेश तिवारी,,आदर्श मिश्रा, राकेश मिश्र, अभिषेक पाण्डेय,चंद्रकांत दूबे, अनुप श्रीवास्तव,बृजभूषण पांडे,संजय यादव,शैलेश गौड़,बृज नारायण गोंड,संदीप तिवारी,अमिताभ त्रिपाठी,राकेश मणि, अमिताभ पटेल,विपिन सिंह‌,धनंजय पांडे,सतीश सिंह विजय कुशवाहा धीरज राय श्रीधर पांडेय विनय पांडे राजवंत सिंह सतवंत सिंह चंद्रहास मिश्रा सुधीर उपाध्याय शिल्पी मिश्रा विजेंद्र मनी अखिलेश शुक्ला प्रियंका पांडे राहुल उपाध्याय केशव गोविंद राव घनश्याम वर्मा अरुण गोविंद राव धर्मेंद्र पांडे नागेंद्र शुक्ला वरुण राय आदर्श मिश्रा उदय सिंह आशीष मिश्रा जोधा यादव दुर्गेश त्रिपाठी हरेंद्र चौरसिया दिलीप सिंह इकबाल जितेंद्र नारायण सिंह अनूप श्रीवास्तव अखिलेश सिंह सुधीर श्रीवास्तव रामायण यादव  आदि उपस्थित रहें।