Home उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष ने संगठन का थानाध्यक्ष से...

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष ने संगठन का थानाध्यक्ष से कराया परिचय

SAHARANPUR NEWS: अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की स्योहारा इकाई की बैठक सम्पन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा  ने स्थानीय पत्रकारों के साथ थाना स्योहारा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह से शिष्टाचार मुलाक़ात की और पत्रकारों का औपचारिक परिचय कराया। मुलाक़ात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी समस्याओं को समझना व उनके साथ संवाद बनाए रखना प्रशासन के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने थानाध्यक्ष से अपेक्षा जताई कि पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान पूर्ण सहयोग मिले और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल से ही समाज में सकारात्मक वातावरण बन सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों को किसी भी स्तर पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक और मुलाक़ात के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला प्रभारी नितिन शर्मा, जिला महासचिव मौहम्मद अरशद, चांदपुर नगराध्यक्ष शक्ति शर्मा, स्योहारा नगरध्यक्ष आरिफ हसन ज़ैदी, नगर उपाध्यक्ष डॉक्टर इकबाल अहमद, महासचिव फ़रीद अंसारी, कोषाध्यक्ष मौहम्मद इकराम, सचिव हसन इमाम नक़वी, कानूनी सलाहकार अनुराग भटनागर, सचिव निकेश भटनागर आदि सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पत्रकारिता की गरिमा व निष्पक्षता को बनाए रखने का संकल्प लिया ।