एफआईआर की मांग को लेकर शहर कोतवाली में दी तहरीर
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के अगुवाई में शहर कोतवाली में शिकायत दी है। और पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की पोस्ट पर नाराजगी जताई है। पोस्ट करने वाले खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्यवाही की मांग की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म में (फेसबुक व x ) पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किये गये है। उन्होने कहा भ्रामक और चरित्र हनन करने वाला दुष्प्रचार फैलाने वाले असमाजिक तत्वो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। पुलिस ने ऐसे लोगो पर कार्यवाही नही करेगी तो आन्दोलन किया जायेगा। शहर कोतवाली पहुँच कर प्रदर्शन करने वालो में मुन्नी यादव, अशोक यादव, आदर्श यादव, रवि सोनकर, बलराम यादव धीरेन्द्र सिंह, आकाश यादव, राजकुमार यादव, लवकुश यादव, उपेन्द्र तिवारी, छवीनाथ विश्वकर्मा, मो० शाहिद, शारिम असारी, अंकुर यादव, अहमद नवाज, राजकमल कसेरा, गौरव यादव, नागेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।







