Home उत्तर प्रदेश अकोढ़ा के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान शानदार...

अकोढ़ा के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान शानदार परीक्षा परिणाम से बढ़ाया मान

हाईस्कूल में शत-प्रतिशत, इंटर में 99ः परिणाम से विद्यालय गौरवान्वित
टॉपर्स को नगद पुरस्कार व पुस्तकें देकर किया गया सम्मानित
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कौंधियारा के  इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अमित कुमार ने हाईस्कूल के टॉपर निहित गौतम (91.7ः) तथा इंटरमीडिएट के टॉपर श्लोक पाण्डेय (85ः) को 2100 रुपये एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।हाईस्कूल में रागिनी कुशवाहा (91ः), प्रीति कुशवाहा (91ः), स्वाति कुशवाहा (91.2ः), मोहम्मद अदनान (90.2ः), ऋशा यादव (90ः), मानसी नामदेव (89ः), मनीष गौतम (89.7ः), श्वेता दुबे (89ः), पुष्पांजलि (89ः), रंजीत (89.6ः), वर्षा कुशवाहा (87.8ः), कृति पाण्डेय (87ः), खुशी कुशवाहा (87ः), अंजलि पाण्डेय (86ः), विभा (86.8ः), सोनम नामदेव (86ः), प्रिय कुशवाहा (86ः), शिवानी प्रजापति (85ः), दीक्षा कुशवाहा (85.2ः), अंजली (85.1ः) एवं शुभम कुशवाहा (85ः) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में कोमल कुशवाहा (84ः), रागिनी कुशवाहा (83ः), ऋतु कोटार्य (82ः), तनु शुक्ला (81ः), खुशी यादव (81ः), शुभी प्रजापति (80ः), शिवम गोस्वामी (79ः), आराध्या (79ः), संध्या कुशवाहा (79ः), प्रियांशी त्रिपाठी (79ः), खुशी पाण्डेय (78ः), खुशी सिंह (78ः), आस्तिक कुशवाहा (78ः), लकी शुक्ला (77ः), जयशंकर कन्नौजिया (75ः) तथा अमित कुमार (75ः) ने सफलता हासिल की. विद्यालय का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 99ः छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिनमें 25 विद्यार्थियों ने ससम्मान परीक्षा उत्तीर्ण की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता प्रदीप दुबे ने किया। इस अवसर पर सुशील सिंह, रामसहोदर यादव, आशीष शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, अमरेंद्र कुशवाहा, बृजेश पटेल, गणेश शुक्ला, अरुण मिश्र, आरती मौर्य, वीना उपाध्याय सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।