Home आस्था अंबेहटा में शिव कांवड़ सेवा समिति का शिविर तैयार, कल होगा शुभारंभ

अंबेहटा में शिव कांवड़ सेवा समिति का शिविर तैयार, कल होगा शुभारंभ

SAHARANPUR NEWS: अंबेहटा शिव कांवड़ सेवा समिति, अंबेहटा द्वारा आयोजित होने वाले कांवड़ सेवा शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का शिविर में पहुंचना भी शुरू हो गये है। समिति के प्रधान राजू चौधरी, उपप्रधान नरेश गोयल एवं संरक्षक चौधरी विनोद ढायकी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से भव्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, भोजन, पेयजल, विश्राम एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।