Home उत्तर प्रदेश अंबेडकर जयंती पर डीजे संचालन के नियम तय, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई...

अंबेडकर जयंती पर डीजे संचालन के नियम तय, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

AMETHI NEWS:  डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शनिवार को मुंशीगंज थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस ने जुलूस व आयोजनों में डीजे के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जुलूस के दौरान तेज आवाज वाले साउंड, अश्लील व आपत्तिजनक गानों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक गीत बजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बताया गया कि बिना अनुमति किसी भी जुलूस में डीजे नहीं बजाया जाएगा। साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में परतोष चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, डीजे संचालक कुलदीप मिश्रा, विकास,बलराम, राहुल कुमार, संजय कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।