PRAYAGRAJ NEWS: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन के पावन अवसर पर लोक सेवक मंडल, अखिल भारतीय महिला शाखा प्रयागराज एवं अनाम स्नेह परिवार द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन राजर्षि टंडन सेवा केंद्र, बैंक रोड प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) ने समाज में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाली 25 महिलाओं को अंगवस्त्र, मोमेंटो, बुके एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुभाष राठी ने की, जबकि संचालन लोक सेवक मंडल के सचिव ब्रह्मप्रकाश तिवारी द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ और सम्मानित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। महिलाओं ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, यहां तक कि वर्ल्ड कप जीतकर भी उन्होंने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि मातृ शक्ति ही बच्चों को संस्कार, शिक्षा और जीवन की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उपरोक्त जानकारी कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र मीडिया प्रभारी लोकसेवक मंडल ध्अनाम स्नेह ने दिया कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मधू यादव एवं श्रीनारायण यादव द्वारा शहर की 25 महिलाओं को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था लोक सेवक मंडल के अरविंद चोपड़ा द्वारा अत्यंत सराहनीय ढंग से की गई। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से यमुनोत्री गुप्ता, डॉ. बीना सिंह, कांता चोपड़ा, डॉ. पूर्णिमा सिंह, प्रीति रानी दुबे, अमृता अग्रहरी, डॉ. सोनल खरे, प्रेमलता शुक्ला, सुश्री अनुराधा, श्रुति माथुर,सुलोचना, फरीदा परवीन, हिना खान, सरोज जायसवाल, आभा मिश्रा, अंजली वर्मा, पुनीता मिश्रा, संध्या सिंह, अल्पना जायसवाल, राधा कन्नौजिया, ममता यादव, डॉ. सुधा पाण्डेय, पूनम सिंह, रागिनी, पदमा, प्रिया रावत, काजल, जिया खान एवं पद्मावती सहित अन्य शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली तथा आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया। समारोह में कर्मचारी नेता फूलचंद यादव, लवलेश सिंह, सौरभ माथुर , रघुबीर मिश्र, कपिल त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







