नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा करेंगे सम्मानित
AURAIYA NEWS: काठमांडू धार्मिक चेतना, अध्यात्मिक साधना और वैदिक परंपरा के ओजस्वी संवाहक परमपूज्य शिवम जी महाराज, महामंडलेश्वर (अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा) एवं पीठाधीश्वर, श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम, इटावा (उत्तर प्रदेश) को ‘सार्क गौरव सम्मान 2025’ से अलंकृत किया जाएगा।यह दिव्य सम्मान उन्हें आगामी 24 अगस्त 2025 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के करकमलों से प्रदान किया जाएगा।
परमपूज्य शिवम जी महाराज को यह सम्मान सनातन संस्कृति,वेद- आध्यात्म प्रचार, संस्कृति संरक्षण, गौ सेवा, युवा मार्गदर्शन एवं वैश्विक शांति के लिए सतत आध्यात्मिक सेवा हेतु दिया जा रहा है। वे भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा के वर्तमान संवाहक हैं, जो सामाजिक जागरण और राष्ट्र निर्माण में सनातन विचारधारा के माध्यम से योगदान दे रहे हैं। उनके अनुयायियों, श्रद्धालुओं और संत समाज में इस घोषणा को लेकर अपार हर्ष व्याप्त है। यह सम्मान केवल एक संत की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की अध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। इस गरिमा मयी आयोजन का संयुक्त आयोजन कर रहे हैं-धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन,एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, तथा बौद्ध वर्ल्ड फाउंडेशन। आयोजन समिति के पदाधिकारियों सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय (संस्थापक, धरा धाम इंटरनेशनल),धर्मगुरु लामा घ्याछो रिन्पोछे (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धिष्ट वर्ल्ड पीस फाउंडेशन नेपाल) डॉ. सुनील दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ. नारायण यादव, मिसेज एशिया यूनिवर्स, डॉ. अभिषेक कुमार, डा रागिनी पाण्डेय मिसेज इंडिया/देहदानी ने अग्रिम बधाई प्रेषित किए है।







