Home उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस से लौटे सार्जेन्ट अभिमन्यु पाण्डेय ”मन्नू” का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस से लौटे सार्जेन्ट अभिमन्यु पाण्डेय ”मन्नू” का स्वागत

KUSHINAGAR NEWS: थाईलैंड, इंडोनेशिया और टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल वेलफेयर जापान द्वारा आयोजित एशिया पैसेफिक स्कूल साइकोलॉजी एसोसिएशन की आठवीं अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अपनी साहित्यिक प्रस्तुति देकर लौटे सार्जेन्ट अभिमन्यु पाण्डेय ”मन्नू” का स्वागत किया गया। पांडेय के आवास पर पहुंचकर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी प्रबंधक शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय भठहीं खुर्द,श्याम नारायण गुप्ता,अध्यक्ष, प्रखर साहित्य संगम एवं कहानीकार सत्य प्रकाश शुक्ल बाबा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि मन्नूजी की यह उपलब्धि हम समस्त कुशीनगर वासियों के लिए गौरव का विषय है। हम सब इसके लिए मन्नूजी का सम्मान कर गौरव का अनुभव कर रहे हैं। सत्य प्रकाश शुक्ल बाबा ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर फाजिलनगर गौरवान्वित है। कवि ‘मन्नू’ जी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है,और जापान जैसे देश में भी भारत को उच्च प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त है तथा वहां के निवासियों से भी अद्भुत प्रेम प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का सम्पूर्ण श्रेय सिर्फ मेरा नहीं बल्कि मेरे परिवारी जन तथा क्षेत्रीय साहित्यकारों और मां भारती की कृपा है। इसके लिए मैं इन सबका आभारी हूं।