Home उत्तर प्रदेश अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा ने जरूरतमंदों को बांटे ईद के तोहफे

अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा ने जरूरतमंदों को बांटे ईद के तोहफे

कुंडा में लगभग 200 गरीब परिवारों को सेवइयां, कपड़े व जरूरी सामान वितरित
PRATAPGARH NEWS:  सामाजिक संस्था अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए ईद के तोहफे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 200 से अधिक गरीब और जरूरतमंद लोगों को ईद के तोहफे दिए गए।
कार्यक्रम में सेवइयां, कपड़े तथा अन्य आवश्यक सामान वितरित किया गया, ताकि जरूरतमंद परिवार भी खुशी और सम्मान के साथ ईद का त्योहार मना सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. मोअज़्ज़म (सदर अंजुमन) ने बताया कि अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। संस्था का उद्देश्य समाज के गरीब और कमजोर वर्ग की मदद करना है। संस्था से जुड़े अपोलो भाई और अज़हर अशरफ ने बताया कि अंजुमन एक सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। संस्था के अंतर्गत केजीएन हॉस्पिटल भी संचालित किया जा रहा है, जहां गरीब और जरूरतमंद लोगों का इलाज बहुत ही उचित दरों पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था हर माह एक गरीब की शादी कराने और कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने जैसे सामाजिक कार्य भी करती है। इसी क्रम में ईद के अवसर पर यह तोहफा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में इफ्तिखार भाई, सय्यद तुफैल, अज़हर अशरफ, ज़लील अहमद, डॉ. एखलाक सय्यद, डॉ. हसनैन समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं इंस्पेक्टर संजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और संस्था की इस पहल की सराहना की।